कानपुर। गोविंदनगर निवासी एक छात्रा ने कल्याणपुर के होटल मैनेजर और उसके साथियों पर शराब पिलाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। गोविंदनगर निवासी युवती के मुताबिक वह सीएसजेएमयू में लॉ की प्रथम वर्ष की छात्रा है। आरोप है कि रविवार को वह किसी काम से कल्याणपुर स्थित होटल गई थी। आरोप है कि इसी दौरान होटल मैनेजर उसे एक कमरे में ले गया। जबरन शराब पिलाई। उसके तीन अन्य साथी भी कमरे में आ गए। सभी ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह होटल से निकलकर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। डीसीपी वेस्ट एमएस कासिम अबीदी ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जांच में सामने आया है कि युवती 16 मई को भी इसी होटल में चार लड़कों के साथ आई थी। बिना आईडी दिए एक कमरे में रुकी थी। रविवार को फिर वह दो अलग लड़कों के साथ पहुंची। इसी दौरान मैनेजर से आईडी को लेकर विवाद हुआ। इससे पहले 15 मई को बर्रा के एक होटल में दो युवकों के साथ जाती हुई दिखाई दी है। घटना संदिग्ध है। संवाद