फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पुलिस पर पोस्टमार्टम करवाने में देरी करने का आरोप

Tue, 23 Sep 2025 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। सिकंदरा थाना के औडे़री में रविवार रात को ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत हो गई थी। परिजन ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया था। इधर सोमवार को परिजन ने पुलिस पर पोस्टमार्टम करवाने में देरी करने का आरोप लगाया है। हालांकि देर शाम को परिजन ने गांव के किनारे शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

सिकंदरा थाना के रमऊ निवासी पंकज कश्यप (21) पुत्र शिवप्रसाद कश्यप के शव का अकबरपुर में सोमवार दोपहर तीन बजे के करीब पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक के बड़े भाई अनिल ने बताया कि रविवार रात को अधिकारियों ने रात में ही शव का पोस्टमार्टम करवा देने का आश्वासन देकर शव अकबरपुर पहुंचवाया था। मगर दोपहर दो बजे तक पुलिस कर्मी पोस्टमार्टम करवाने से संबंधित कागज लेकर नहीं पहुंचे और न ही कोई पुलिस कर्मी पोस्टमार्टम हाउस में आया। दोपहर 2:30 बजे के करीब एसआई कागज लेकर आए। इसके बाद भाई के शव का पोस्टमार्टम किया गया।
दोपहर बाद शव गांव पहुंचने पर मृतक की मां विमला देवी, बडे भाई सुनील, अनिल, अमित रोने लगे। देर शाम को परिजन ने गांव किनारे ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। तनाव की स्थिति देखते हुए सिकंदरा, राजपुर, अमराहट थाना की पुलिस मौजूद रही। बता दें कि औडेरी में खराब ट्रांसफार्मर बदलने के लिए रमऊ निवासी पंकज कश्यप अपने साथियों संग मौके पर पहुंचा था। ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान विद्युत आपूर्ति आने पर करंट लगने से उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजन ने विद्युत निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाया गया है। सिकंदरा थानाध्यक्ष हरिओम त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। परिजन की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें