फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मार्ग प्रकाश के लिए आरओबी पर लगने लगे पोल

Thu, 13 Feb 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
आरओबी पर मार्ग प्रकाश के लिए लगाए जाते पोल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रूरा। आरओबी पर सफर की शुरुआत 2 फरवरी से हो चुकी है। अब मार्ग पर प्रकाश के लिए पोल लगाने का काम शुरू कराया गया है। यह काम एक सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है। 46 पोल पर एलईडी बल्ब से आरओबी दूधिया रोशन होगा।
विज्ञापन

नगर में 40 करोड़ रुपये की लागत से करीब एक किमी लंबाई में आरओबी बना है। हालांकि अभी आरओबी पर मार्ग प्रकाश के लिए लाइटें नहीं लगी है। इससे रात में यहां अंधेरा रहता है। समस्या को अमर उजाला ने 7 फरवरी को उठाया था। इसके पांच दिन बाद लाइटों के लगाने के काम को शुरू कर दिया है। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की ओर से पोल लगाने का काम कराया जा रहा है। कुल 46 पोल लगाए जाने हैं।
इसके बाद इन पोलों को वेल्डिंग से जोड़ा जाएगा। वायरिंग और पोल पर एलईडी लाइटें लगाई जाएगी। यह काम पूरा होने में एक सप्ताह लगने का अनुमान है। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक सुरेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि छुटे कामों को जल्द पूरा कराने की कोशिश है। अब मुख्य सेतु के दोनों ओर पैदल राहगीरों के लिए सीढि़या बनाने का काम भी शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें