फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः कन्नौज में छेड़खानी का विरोध करने पर लड़के ने दिया जहर, माता-पिता पर भी लगे आरोप

Mon, 08 Apr 2019 07:15 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में छेड़खानी का विरोध करने पर पड़ोसी युवक ने सरेआम माता-पिता के साथ मिलकर युवती को जहर खिला दिया। इससे युवती ने दम तोड़ दिया। युवती के पिता ने युवक समेत उसके माता-पिता के खिलाफ थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


ठठिया थानाक्षेत्र में 18 वर्षीय युवती रविवार सुबह घर में बेहोश हो गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। चिकित्सकों ने नाजुक हालत देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पिता ने अनुराग दुबे और उसके पिता संजय व मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
Trending Videos
विज्ञापन

हत्या और आत्महत्या के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच

पिता ने आरोप लगाया कि अनुराग अक्सर बेटी के साथ छेड़खानी करता था। उसने इसका विरोध किया था। इसी बात को लेकर रविवार सुबह अनुराग और उसके माता-पिता ने दरवाजे पर खड़ी बेटी को पकड़कर जबरन जहर खिला दिया। घटना को पड़ोसियों ने देखा है। जहर से बेटी की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापा मार रही है। 

युवती की मौत के मामले की पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस की जांच में सामने आया कि 14 फरवरी को युवती कानपुर चली गई थी। इसके बाद परिजन उसे समझा कर घर ले आए थे। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच चल रही है। हकीकत जल्द सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें