फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में दूध में मिला खतरनाक जहर

Wed, 26 Apr 2017 06:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर के सटे संडीला में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां पर बुधवार को औधोग‌िक क्षेत्र में बनी एक दूध की डेरी पर खाद्य विभाग ने छापा मारा। अधिकारियों को यहां बड़े स्तर पर मिलावटखोरी मिली। 
विज्ञापन


दुर्गा इंटरप्राइजेज नाम से रजिस्टर्ड इस डेरी में फूड इंस्पेक्टर सतीश म‌िश्रा ने छापामारी के दौरान भारी मात्रा में खतरनाक केमिकल और पाउडर जब्त किए। 
बाताया जा रहा है कि तकरीबन 40 लाख के केम‌िकल और पाउडर पकड़ा गया है।

फूड इंस्पेक्टर सतीश म‌िश्रा ने कहा अगर यह जहर दूध के जरिए लोगों के शरीर में जाकर घुलता है तो इससे कैंसर जैसी कई जानलेवा बीमारीयां होने की सम्भावना है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मिलावटी उत्पादों से ही बच्चों में नई-नई बीमारीयां जन्म ले र‌ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें