चित्रकूट की राजकुमारी से पीएम ने की बातचीत
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत लाभार्थियों को ऑनलाइन किस्त देते समय प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चित्रकूट जिले के खोह गांव निवासी राजकुमारी पत्नी कल्लू से बातचीत की।
पीएम ने राजकुमारी से पूछा कि कच्ची छत के घर में बारिश का पानी आता था, लेकिन अब पक्का घर बन रहा है उससे खुश हैं। पीएम ने कहा कि सभी का सपना रहता है कि पक्का आवास मिल जाए, जिसको पूरा करने का कार्य सरकार कर रही है। प्रधामनंत्री से हुई बातचीत को लेकर महिला सहित उसके परिजनों ने खुशी जताई।
राजकुमारी ने बताया कि उसको आवास, शौचालय, आयुष्मान गोल्डन कार्ड सहित राशन कार्ड मिला है। इससे परिवार खुशहाल हो गया है। बताया कि उसके पति पत्थरों की खदान में काम करते हैं। उसके तीन पुत्र है, दो पुत्र ईट भट्टा में काम करने के लिए शहर गये है।
चार पुत्रियां है, जिसमें आशा देवी, आरती देवी का विवाह हो गया है। पुष्पा व सीमा देवी है। जिसमें पुष्पा हाईस्कूल तक पढ़ाई किया है। सीमा देवी 8 में पढ़ रही है। बताया कि वह अशिक्षित है। एक पुत्र को बीए तक शिक्षा भी दिलाई है। उसे नौकरी की तलाश है।