प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कानपुर यात्रा के समय में थोड़ा परिवर्तन हुआ है। अब वह सितंबर के आखिरी सप्ताह में कानपुर आएंगे। अभी तक 15 से 17 सितंबर के बीच आने की बात थी। अब पता चला है कि पीएमओ से मोदी की कानपुर यात्रा को लेकर 26 से 30 सितंबर के बीच की नई तारीख दी गई है।
प्रधानमंत्री यहां पर नेशनल गंगा काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक के लिए फिलहाल चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय (सीएसए) परिसर का चयन किया गया है। शुक्रवार को नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा की टीम ने यहां आकर निरीक्षण किया।