गंगा में भगवा फर्श पर खड़े होंगे पीएम
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गंगा से संबंधित पांच राज्यों के मुख्यमंत्री और 10 केंद्रीय मंत्री कानपुर में गंगा में भगवा फ्लोटिंग जेटी पर खड़े होंगे। घाट से मोटरबोट तक जाने के लिए भी इसी प्लोटिंग जेटी का इस्तेमाल करेंगे।
पीएम फ्लोटिंग जेटी पर ही राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक भी कर सकते हैं। इसके लिए सोमवार को अटल घाट में भगवा जेटी का निर्माण शुरू हुआ। फ्लोटिंग जेटी बनाने का ठेका बनारस के ठेकेदार हर्ष अग्रवाल को दिया गया है।