फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पनकी धाम स्टेशन का पीएम मोदी ने किया वर्चुअल लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पनकी धाम रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर से वर्चुअल लोकार्पण किया। स्टेशन परिसर में आयोजित समारोह में महामंडलेश्वर जितेंद्र दास और सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि पनकी धाम स्टेशन के विकसित होने से पंचमुखी हनुमान मंदिर आने वाले भक्तों की संख्या बढ़ेगी जिससे क्षेत्र के पर्यटन और कारोबार को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने स्टेशन पर अधिक ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


सांसद रमेश अवस्थी और विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि भविष्य में पनकी धाम स्टेशन की उपयोगिता और बढ़ेगी। महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक नीलिमा कटियार और महेश त्रिवेदी ने कहा कि पनकी धाम स्टेशन पर नौ ट्रेनों का ठहराव है। बढ़ती आबादी और यात्रियों की जरूरतों को देखते हुए यहां और ट्रेनों का स्टॉपेज होना चाहिए।
जनप्रतिनिधियों ने स्टेशन पर अंडरपास, दिव्यांग यात्रियों के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी अतिरिक्त सुविधाओं की मांग रखी। समारोह में स्कूली बच्चों ने चित्रकला, वाद-विवाद व निबंध लेखन की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इन्हें सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक पूनम संखवार, एमएलसी सलिल विश्नोई, एडीआरएम धनंजय कुमार सिंह, डिप्टी सीटीएम आकांशु गोविल, पवन कुमार, रजनीश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर विकसित प्रमुख सुविधाएं

- 25 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास।
- 40 फीट चौड़ा फुटओवर ब्रिज और 20 फीट चौड़ा रैंप।
- दिव्यांग यात्रियों के लिए व्हीलचेयर।
- एस्केलेटर और दोमंजिला स्टेशन भवन।
- आधुनिक प्रतीक्षालय, एक्जीक्यूटिव लाउंज और रिटायरिंग रूम।

- आधुनिक टिकटिंग क्षेत्र और नया प्लेटफॉर्म शेल्टर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें