फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस-सपा को चुनौती देने के लिए पीएम मोदी ने बनाया ये नया प्लान

Wed, 08 Feb 2017 06:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
कांग्रेस-सपा गठबंधन के बीच से अपना बीजेपी का वोट बैंक बनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने नया प्लान तैयार कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 से 15 फरवरी के बीच उत्तर प्रदेश में पांच चुनावी रैलियां करेंगे। सांसद डिम्पल यादव के लोक सभा क्षेत्र में आने वाले विधुना औरैया में मोदी 15 फरवरी को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले पीएम मोदी 10 फरवरी को बिजनौर में सभा करेंगे।  11 फरवरी को मोदी बदायूं में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। मोदी 13 फरवरी को लखीमपुर खीरी और इसके बाद 15 फरवरी को औरैया जाएंगे। मोदी की अवध क्षेत्र में बाराबंकी, फैजाबाद या गोंडा में से किसी एक जगह रैली प्रस्तावित है। मोदी की एक रैली या रोड शो वाराणसी और एक रैली इलाहबाद के कौशांबी भी कराए जाने की योजना है। जल्द ही इसकी तारीखें भी घोषित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें