कन्नौज में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते लोग
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
यूपी चुनाव के मद्देनजर आज पीएम नरेंद्र मोदी भारत की इत्र नगरी कहे जाने वाले कन्नौज में पहुंचे हैं। इस जिले की खासियत से पीएम मोदी बखूबी वाकिफ है। इसलिए चुनाव के दूसरे चरण के मतदान पूर्व पीएम मोदी ने यहां रैली करने का मन बनाया है। इस मुस्लिम बहुल इलाके में पीएम की खास दिलचस्पी इसलिए भी है क्योंकि यह सपा का गढ़ माना जाता है और सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव इसी सीट से लोकसभा सांसद भी है।
मुस्लिम बहुल इलाके में पीएम का कुछ ऐसे हुआ स्वागत
गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत करते समर्थक
मुस्लिम बहुल इलाका होने के बावजूद आज जिस गर्मजोशी से पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत हुआ है उससे चुनाव के दूसरे चरण की तस्वीर बदलती नजर आ रही है। हालांकि सपा भी अपनी जगह मजबूती से इलाके में अपने पैर जमाए हुए है। उसकी तसल्ली कल यानी एक दिन पहले मंगलवार को जनसभा के माध्यम से कर चुके हैं।
पीएम मोदी को सुनने के लिए उमड़ा जनसैलाब
रैली में पीएम मोदी का समर्थक
कन्नौज की विजय संकल्प रैली के लिए जनसैलाब उमड़ा है। चुनाव कौन विधायक बने या कौन नहीं बने इसका निर्णय करने के लिए नहीं बल्कि किस स्तर की सरकार बने या न बने इसका फैसला करने के लिए।
पीएम मोदी का जोरदार स्वागत
कन्नौज में पीएम मोदी का स्वागत करते हुए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सपा के गढ़ कन्नौज में विजय संकल्प रैली के लिए आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो चुका है जबकि दूसरे चरण के लिए बुधवार को मतदान होना बाकी है। वहीं तीसरे चरण का मतदान रविवार को होगा।