कानपुर के निरालानगर मैदान में 28 दिसंबर को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा और सरकारी तंत्र पूरी शिद्दत से जुटा है। सोशल मीडिया के जरिए रैली का प्रचार तेजी से हो रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 दिसंबर को निरालानगर रेलवे मैदान में होने वाली रैली के लिए एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) ने शनिवार को मैदान को अपने कब्जे में ले लिया है। एसपीजी की टीम ने मंच और दूसरी तैयारियों में फेरबदल भी कराए।
विज्ञापन
मैदान में आने वाली भीड़ के लिए अभी तक लगाई जा चुकीं 60 हजार कुर्सियों और बैरिकेडिंग के लिए लगी बल्लियों में भी बदलाव कराया। एसपीजी की टीम ने पूरे मैदान का निरीक्षण किया और तीनों हेलीपैड भी देखे। अब प्रधानमंत्री के यहां मौजूद रहने तक मंच के पास किसी को जाने की इजाजत नहीं होगी।
सिर्फ वही लोग जाएंगे, जो एसपीजी की सूची में होंगे। मंच के अलावा पूरा मैदान में वॉटर प्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है। पहले इसे खुला रखने की योजना थी। मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताए जाने के बाद ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन
पीएम के लिए काली कारें आईं
जिस कार में बैठकर प्रधानमंत्री सड़क पर चलेंगे और जो कारें उनके काफिले में शामिल होंगी, वे शहर आ गई हैं। इन सभी को पुलिस लाइन में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है।
मोदी की रैली में व्यवस्था
72 फीट होगी मंच की लंबाई
32 फीट होगी मंच की चौड़ाई
08 फीट होगी मंच की ऊंचाई
40 लोगों की होगी मंच पर बैठने की व्यवस्था
50 शौचालय रैली स्थल पर बनाए जा रहे
61 ब्लाकों में लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था
02 सफाई कर्मचारी हर ब्लॉक में रहेंगे
10 एलईडी स्क्रीन भी चारों तरफ लगेंगी