फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परौंख में अधूरे मिले पीएम आवास, बायो गैस प्लांट बंद

विज्ञापन
परौंख में पीएम आवास का निरीक्षण करते बीडीओ प्रशांत कुमार। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर। बीडीओ ने राष्ट्रपति के गांव परौंख के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पीएम आवास अधूरा मिलने, तालाब का काम और बायो गैस प्लांट बंद मिलने समेत अन्य खामियों पर नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव को तालाब की सफाई का काम शुरू कराने सहित अन्य निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को परौंख का निरीक्षण करने पहुंचे बीडीओ प्रशांत कुमार ने ग्राम पंचायत के तालाब, पंचायत घर, निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास व बायो गैस प्लांट की स्थिति देखी। बीडीओ ने बताया कि नौ माह पूर्व तालाब की साफ-सफाई व गहरीकरण कराया गया था। पानी निकास के लिए नाले पर जलकुंभी जमा है। बीडीओ ने ग्राम प्रधान संग्राम सिंह व सचिव ऋचा सचान को तीन दिन के अंदर जलकुंभी की सफाई कराने व बरसात से पूर्व आउटलेट और इनलेट की सफाई, पक्का निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद बीडीओ ने पंचायत भवन में बना बायो गैस प्लांट देखा। जिसके बंद मिलने पर नाराजगी जताते हुए शुरू कराने के निर्देश दिए। पंचायत भवन परिसर की जमीन ऊबड़खाबड़ देख कर जमीन को समतल कराकर पार्किंग घास व बाउंड्री के किनारे शोभादार पौधे लगाने को कहा।
बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास की स्थिति जांची। लाभार्थी रामजानकी ने बताया कि लेखपाल ने उक्त भूमि तालाब की होने की बात कह कर आवास का निर्माण कार्य बंद करा दिया है, जबकि वह लंबे समय से भूमि पर रह रही है। बीडीओ ने बताया कि निर्माणाधीन आवास से करीब 12 फीट पीछे टिन व लिडौरी बनाकर लाभार्थी भूमि पर कब्जा किए हैं। इस संबंध में एसडीएम को अवगत कराया गया कि सरकारी धन के दुरुपयोग से रोकने के लिए लाभार्थी को आवासीय भूमि आवंटित करे। उन्होंने सीडीओ को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें