फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘यूपीसीए हेड ऑफिस शिफ्ट करने की साजिश’

Sun, 05 Apr 2015 03:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के डॉयरेक्टर शोएब अहमद ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग यूपीसीए का हेड ऑफिस कानपुर से वेस्ट यूपी ले जाने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत यूपीसीए के अध्यक्ष यदुपति सिंघानिया और सचिव राजीव शुक्ला से करने की बात कही है।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने इन लोगों के नाम का खुलासा नहीं किया है। शोएब ने यह आरोप शनिवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में यूपीसीए के जीएम रहे दिवंगत रोहित तलवार की याद में आयोजित टूर्नामेंट के उद्घाटन के मौके पर लगाया। यूपीसीए का हेड आफिस वर्तमान में कानपुर के कमला नगर में स्थित है।

पिछले महीने कानपुर में वर्किंग कमेटी की बैठक में गाजियाबाद स्टेडियम के लिए कई करोड़ रुपये रिलीज किए गए थे। फंड रिलीज होने के बाद से एसोसिएशन में अंदरूनी कलह बढ़ गई है। कुछ डायरेक्टरों का कहना है कि जब पहला टेस्ट मैच कानपुर में खेला गया है तो फिर स्टेडियम गाजियाबाद में क्यों?
विज्ञापन


इसे देखते हुए कुछ लोगों ने मंशा जताई थी कि जल्द ही यहां से एसोसिएशन का कार्यालय भी शिफ्ट हो जाएगा। शनिवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में शोएब अहमद ने सार्वजनिक रूप से अपनी यह आशंका बयां कर दी।

गाजियाबाद स्टेडियम को कई करोड़ रुपये रिलीज होने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का कार्यालय कानपुर में ही रहेगा। वे इसके लिए हर तरह की लड़ाई लड़ने को तैयार है। कुछ नए लोग निजी स्वार्थ के चलते यूपीसीए के पदाधिकारियों को गुमराह कर रहे है। जो ठीक नहीं है।

वे जल्द ही अध्यक्ष और सचिव से मिलकर उन्हें इसकी जानकारी देंगे। वहीं यूपीसीए के कई अधिकारियों को सार्वजनिक रूप से शोएब अहमद की यह बयानबाजी रास नहीं आई है।  उन लोगों का कहना है कि अगर ऐसा कुछ है तो यूपीसीए की बैठक में यह मुद्दा उठाना चाहिए था।

यूपीसीए के डॉयरेक्टर एमएम मिश्रा ने कहा कि यह शोएब अहमद के अपने विचार हैं। गाजियाबाद में स्टेडियम की पहल हो रही है, ताकि यूपी को आईपीएल मैच मिलने लगे। इससे यूपीसीए को फायदा होगा। ऐसा कोई नहीं चाहता कि यूपीसीए हेड आफिस कानपुर से शिफ्ट हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें