फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसजेएमयू की सात पिचों पर प्रशिक्षित किए जाएंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के क्रिकेट मैदान पर जनवरी 2027 से खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करना शुरू किया जाएगा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) यहां जूनियर खिलाड़ियों के प्रशिक्षण शिविर के साथ क्रिकेट गतिविधियों का आगाज करेगा। मैदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए सात आउटडोर टर्फ पिचें तैयार की जा रही है। दिसंबर के अंत तक पिचों का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


सीएसजेएमयू और यूपीसीए के बीच 16 अक्तूबर को विवि के क्रिकेट स्टेडियम और स्पोर्ट्स हॉस्टल के संचालन व उपयोग को लेकर 10 साल के अनुबंध पर सहमति बनी थी। इसके बाद यूपीसीए ने अपने खर्च पर मैदान को विकसित करने का काम शुरू करा दिया। पिचों के निर्माण और उनकी गुणवत्ता की निगरानी की जिम्मेदारी पिच क्यूरेटर भूपेंद्र सिंह संभाल रहे हैं। मैदान पर अलग-अलग परिस्थितियों में खिलाड़ियों को अभ्यास कराने के लिए सात तरह के टर्फ विकेट तैयार किए जा रहे हैं।

इनमें महाराष्ट्र की लाल मिट्टी, ओडिशा के कालाहांडी की काली मिट्टी, लाल और काली मिट्टी के मिश्रण के साथ उन्नाव की काली मिट्टी से बनी पिचें शामिल हैं। इनके अलावा नेट प्रैक्टिस के लिए तीन इनडोर टेराफ्लेक्स अभ्यास पिच भी बनाई जा रही हैं। मैदान की आउटफील्ड बेहतर स्थिति में है। पिचों का काम पूरा होते ही मैदान क्रिकेट गतिविधियों के लिए तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन




बीसीसीआई के घरेलू मुकाबले कराने की भी योजना यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि जनवरी में 10 से 15 दिन के जूनियर क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत होगी। इसमें अंडर-16 से अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को शामिल किए जाने की योजना है। शिविर के दौरान पिचों के व्यवहार और आउटफील्ड की गुणवत्ता को भी परखा जाएगा। यूपीसीए वर्ष 2027 में इस मैदान पर बीसीसीआई के घरेलू मुकाबले आयोजित कराने की योजना बना रहा है। ऐसे में प्रशिक्षण शिविर को मैदान की तैयारियों के परीक्षण के रूप में भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें