फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राज्य स्तर की प्रतियोगिता में विजयी होने के लिए पसीना बहा रहे खिलाड़ी

Sat, 28 Feb 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अमरौधा ब्लॉक के विरोहा कंपोजिट विद्यालय के छात्रों ने मंडल स्तर पर हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में जीत हासिल की है। अब सभी ने राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए मैदान में पसीना बहाना शुरू किया है। प्रधानाध्यापक व शिक्षक इसमें इनका सहयोग कर हौसला बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय में कक्षा सात व आठ की छात्रा नेहा, वर्षा, सौम्या, रिया, सोनम व सोनी ने मंडल स्तर की हुई प्रतियोगिता में जीत हासिल की है। साथ ही राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता की तैयारी कर रही हैं। बताया कि विद्यालय स्तर से शुरू हुई प्रतियोगिता में ब्लॉक, जिला स्तर पर जीत हासिल की है। मंडल स्तर पर विजय प्राप्त होने के बाद अब आगे की तैयारी की जा रही है। राज्य में जीत प्राप्त कर स्कूल व जिले का नाम रोशन करना है।
खंड शिक्षा अधिकारी ईश्वर कांत मिश्रा ने कहा कि मंडल स्तर जीतकर छात्रों ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसके लिए बच्चे बधाई के पात्र हैं। साथ ही आगे की तैयारी के लिए हर संभव मदद की जा रही है। यहां प्रधानाध्यापक शकुंतला देवी, शिक्षक ज्योति, पवन कुमार, प्रखर कटियार, नेहा देवी, अखिलेश कुमारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें