टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने काला चश्मा पहनकर ग्लैमरस अंदाज में की कानपुर से वापसी
- फोटो : ओपी वाधवानी
भारत और न्यूजीलैंड की टीम मंगलवार दोपहर कानपुर से रवाना हो गई। भारतीय खिलाड़ियों ने कानपुर के दर्शकों की तारीफ करते हुए जनवरी में होने वाले टी-20 मैच में दोबारा आने की बात कही। इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ी काले चश्मे में खूब जचे। क्रिकेट प्रशंसकों ने खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिये बॉलीवुड का चर्चित ‘काला जश्मा जचदा वे’ गीत गाकर उन्हें जोश और खुशी के साथ विदाई दी।
दोपहर करीब ढाई बजे दोनों टीमें बस से लखनऊ के लिए रवाना हुईं। वहां से फ्लाइट द्वारा कोलकाता जाएंगे। अगला टेस्ट मैच 30 सितंबर से कोलकाता के ईडन गार्डेन में होना है।
होटल लैंडमार्क के एमडी विकास मल्होत्रा ने सभी खिलाड़ियों का आभार जताया और धन्यवाद दिया। इस दौरान टीम इंडिया के लोकल मैनेजर अरविंद कपूर भी मौजूद रहे।