फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में आज से शुरू हो रहा 'महानाट्य जाणता राजा' का मंचन, देश के विख्यात 100 कलाकार लेंगे भाग

Sat, 20 Oct 2018 10:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एशिया के सबसे बड़े महानाट्य जाणता राजा का मंचन 20 अक्तूबर से
विज्ञापन
वीर शिवाजी के जन्म से लेकर छत्रपति बनने तक की गाथा पर आधारित एशिया के सबसे बड़े महानाट्य जाणता राजा का मंचन 20 अक्तूबर से सीएसए विश्वविद्यालय में शुरू होगा। 20-25 अक्तूबर तक चलने वाले इस महानाट्य के पहले दो दिन के सभी टिकट बिक चुके हैं। पहले दिन प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक आएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रण भेजा गया है।
विज्ञापन


सीएसए विश्वविद्यालय में मंच तैयार हो चुका है। कलाकार रिहर्सल में व्यस्त हैं। होटल लिटिल शेफ में आयोजित वार्ता में जाणता राजा महानाट्य आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. उमेश पालीवाल, संयोजक स्वतंत्र अग्रवाल, सह संयोजक नीतू सिंह, अवध बिहारी मिश्रा और बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के निदेशक डॉ. अंगद सिंह ने बताया कि मंचन में शहर के करीब 100 कलाकार भाग लेंगे।

ऑनलाइन वेबसाइट बुक माई शो के जरिए नाटक के टिकटों की बिक्री जारी है। शस्त्र लेकर आने पर प्रतिबंध रहेगा। शनिवार को दर्शकों को दोपहर 3:30 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। राज्यपाल शाम छह बजे आएंगे। नाटक का मंचन शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। तीन घंटे के इस नाटक में एक ब्रेक भी होगा। 1985 में पहली बार मुंबई में इस नाटक का मंचन हुआ था। इसके बाद देश विदेश में इसके हजा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें