फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रोजाना होगी सरकारी योजनाओं की पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लंबित प्रार्थना पत्रों शिकायतों के निस्तारण और योजनाओं की पड़ताल अब रोजाना तहसील स्तर पर शाम को 5 बजे से एक घंटे की जाएगी। सदर तहसील स्तर पर इन योजनाओं की पड़ताल जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अभिषेक सिंह करेंगे। उप जिलाधिकारी ने बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक अलग अलग दिनों में योजनाओं के पड़ताल की व्यवस्था की गई है। जिसमें को सोमवार राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना , वृद्धावस्था पेंशन , विधवा पेंशन। मंगलवार को शादी अनुदान , कन्या सुमंगला योजना , आर्थिक सहायता प्रकरण , दैवीय आपदा प्रकरण। बुधवार को आईजीआरएस , जनसूचना , आय , जाति निवास , हैसियत प्रमाणपत्र। गुरूवार को रिट खतौनी पुनरीक्षण कार्य , कृषक दुर्घटना बीमा योजना | शुक्रवार को वसूली प्रमाण पत्र के सापेक्ष वसूली शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें