फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेसमेंट के आंकड़ों में टॉप पर है आईआईटी कानपुर

Sat, 08 Dec 2018 11:04 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- सात दिन में रजिस्ट्रेशन कराने वाले 1200 छात्रों में से 845 को ऑफर हुई जॉब
- आईआईटी बांबे, दिल्ली व मद्रास जैसे शीर्ष संस्थानों पर भारी कनपुरिया होनहार
- 15 तक चलेगी प्लेसमेंट ड्राइव, एक दिसंबर से सभी संस्थानों में एकसाथ शुरू हुई थी
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी कानपुर में चल रही प्लेसमेंट ड्राइव में संस्थान के होनहारों ने दुनियाभर की बड़ी कंपनियों में अपनी धाक जमाई है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले 70 प्रतिशत से ज्यादा छात्र-छात्राओं को महज हफ्तेभर में जॉब ऑफर हो चुकी है।
विज्ञापन


कोर ब्रांच के तो लगभग सभी छात्र जॉब हासिल कर चुके हैं। पैकेज के मुकाबले अन्य ब्रांच के छात्रों का भी प्रदर्शन बेहतर है। संस्थान में पिछले वर्ष की तुलना में प्लेसमेंट में अब तक 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। ड्राइव पूरी होने तक बढ़ोतरी का आंकड़ा 50 प्रतिशत के करीब पहुंचने की उम्मीद है।

देश के सभी आईआईटी में एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक प्लेसमेंट ड्राइव की शुरुआत हुई है। कई मल्टीनेशनल कंपनियां होनहारों को जॉब ऑफर करने पहुंची हैं। यहां प्लेसमेंट ड्राइव के लिए 275 कंपनियों ने आने की हामी भरी थी। इनमें से 150 कंपनियां ही अब तक प्लेसमेंट के आई हैं। इनमें 50 से अधिक मल्टीनेशनल कंपनियां शामिल हैं।
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर
शीर्ष संस्थानों को भी पछाड़ा
प्लेसमेंट ड्राइव के लिए कुल 1200 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। सात दिन में करीब 845 छात्रों को विभिन्न कंपनियां जॉब ऑफर कर चुकी हैं। दूसरे समकक्ष संस्थानों से मुकाबला करें तो आईआईटी बांबे में 815, आईआईटी दिल्ली में 795 और आईआईटी मद्रास में 780 छात्रों को ही जॉब ऑफर हो सकी है।

अब तक आईआईटी कानपुर प्लेसमेंट में नंबर वन है। पिछले वर्ष भी आईआईटी कानपुर दो चरणों की प्लेसमेंट ड्राइव के बाद पहले स्थान पर रहा था। वहीं, संस्थान ने अपना पिछला रिकॉर्ड भी सुधारा है। पिछले वर्ष लगभग एक हजार छात्रों ने प्लेसमेंट ड्राइव के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। प्लेसमेंट की प्रक्रिया पूरी होने तक इनमें से करीब साठ फीसदी छात्रों को जॉब ऑफर हुई थी।
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर
दिग्गज कंपनियों ने हाथोंहाथ लिया
प्लेसमेंट में आईआईटी कानपुर के दबदबे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फेसबुक और गूगल जैसी दिग्गज कंपनियों ने प्लेसमेंट में आए बिना ही चार छात्रों को चयनित कर लिया है। फेसबुक ने ने दो छात्रों को 1.42 करोड़ रुपये सालाना तो गूगल ने दो छात्रों को एक करोड़ रुपये सालाना का पैकेज ऑफर किया है।

इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट, उबर रूब्रिक, सैमसंग, आरवी कैपिटल मैनेजमेंट, सीबीएस टेक्नो, अमेरिकन एक्सप्रेस, स्लमबर्गर जैसी बड़ी कंपनियों ने लाखों रुपये का सालाना पैकेज ऑफर कर यहां के छात्रों को ज्वाइनिंग लेटर थमाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें