फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नहीं हुई पाइप की मरम्मत, कुरसवां की गलियों में घुटनों तक भरा पानी

विज्ञापन
पाइप की मरम्मत करते कर्मी। - फोटो : विभाग
विज्ञापन
कानपुर। जल निगम की लापरवाही से शुक्रवार को दूसरे दिन भी फूलबाग के पास फटी मुख्य पाइप लाइन से न तो जलापूर्ति बंद की गई और न ही मरम्मत कार्य शुरू हुआ। नतीजतन कुसगवां की गलियां जलमग्न हैं और घुटनों तक पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन


नानाराव पार्क के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा के पास गुरुवार शाम जल निगम की मुख्य पाइप लाइन फट गई थी। इससे फव्वारा फूट पड़ा और पानी सड़क पर बहने लगा। हालांकि रात आठ बजे के बाद पानी की आपूर्ति बंद हो गई। शुक्रवार को जलापूर्ति होते ही फिर तेजी से पानी बहने लगा। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन न तो कोई कर्मचारी मौके पर आया और न ही पानी की आपूर्ति बंद की गई। इससे कुरसवां की गलियों में जलभराव हो गया। लोगों का निकलना तक दूभर हो गया। रात आठ बजे पानी बंद हुआ लेकिन गलियों में पानी भरा रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें