फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गीतानगर वार्ड में 40 करोड़ से बिछेंगी पाइपलाइनें, 24 घंटे मिलेगा पानी…जोनल पंपिंग स्टेशन भी बनेगा

Tue, 07 Jan 2025 04:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गीतानगर वार्ड के 4329 परिवारों को 24 घंटे पानी मिलेगा। दरअसल, वार्ड में 40 करोड़ से पाइपलाइनें बिछाई जाएंगी। साथ ही, जोनल पंपिंग स्टेशन भी बनेगा। इसके लिए ठेकेदार ने नापजोख शुरू कराई है।
विज्ञापन
गीता नगर रामलीला मैदान पार्क में एक और बनेगा जोनल पंपिंग स्टेशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गीतानगर वार्ड के 4329 परिवारों को 24 घंटे पानी मिलेगा। घरों में नि:शुल्क कनेक्शन देकर एक-एक टोटी भी लगाई जाएगी। सोमवार को ठेकेदार कंपनी ने पाइपलाइन बिछाने के साथ ही जोनल पंपिंग स्टेशन निर्माण के लिए कार्य शुरू कर दिया। जल निगम पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह योजना शुरू कर रहा है। सफलता मिलने पर अन्य वार्डों में भी इसे लागू किया जाएगा।

विज्ञापन

गीतानगर वार्ड के अंतर्गत गीतानगर, शारदानगर, शिवपुरी से लेकर रोशननगर के 4329 घरों में पाइपलाइन के कनेक्शन नहीं हैं। गीतानगर और शारदानगर में पुरानी पाइपलाइनों की वजह से तमाम घरों में गंदे पानी की आपूर्ति होती है, जबकि शिवपुरी और रोशननगर में पाइपलाइन ही नहीं है। इसके मद्देनजर जल निगम ने हर घर नल से जल योजना के तहत गीतानगर वार्ड में 24 घंटे पानी की आपूर्ति करने की योजना बनाई है।

ये काम भी होंगे
40 करोड़ की इस परियोजना में एक किलोमीटर राइजिंग मेन (मुख्य पाइपलाइन), 30.39 किलोमीटर डिस्ट्रीब्यूशन लाइन, गीतानगर रामलीला मैदान पार्क में जोनल पंपिंग स्टेशन (जेडपीएस), डेढ़ लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी (ओवरहेड टैंक), पांच लाख लीटर क्षमता का सीडब्ल्यूआर (भूमिगत जलाशय), एक पंप हाउस, जेडपीएस के चारों तरफ 166 मीटर लंबी बाउंड्री बनेगी।

इसी माह निर्माण शुरू करने के निर्देश
शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण का ठेका लखनऊ की कंस्ट्रक्शन कंपनी यूनिवर्सल एमईपी प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। सोमवार को जल निगम के सहायक अभियंता राहुल तिवारी, अवर अभियंता अनुराग सिंह और कंपनी के अन्य प्रतिनिधियों ने निर्माण स्थल में नापजोख कराई। कंपनी को इसी माह निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण अवधि 18 माह है। जल निगम के अभियंताओं ने बताया कि इस वार्ड में बिछी जो पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त हैं, उन्हें बदला जाएगा। जिन मोहल्लों में पाइपलाइन नहीं बिछी है, वहां पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

ये कार्य होंगे
  • मुख्य पाइपलाइन बिछेगी - एक किलोमीटर
  • डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन बिछेगी - 30.39 किलोमीटर
  • गीतानगर रामलीला मैदान पार्क में बनेगा - जोनल पंपिंग स्टेशन
  • निर्माण लागत - 40 करोड़ रुपये
  •  निर्माण अवधि - 18 माह
विज्ञापन

जेएनएनयूआरएम परियोजना में 827 करोड़ बहाए, शहरवासियों का सपना भी बहा
इससे पहले जल निगम ने 2008 से 2013 तक जेएनएनयूआरएम परियोजना के डिस्टि्रक-1 और 2 में 827 करोड़ रुपये पानी में बहा दिए। गंगा बैराज में 20-20 करोड़ लीटर क्षमता के दो जल शोधन संयंत्रों से लेकर शहरभर में 72 जोनल पंपिंग स्टेशन बनाए। 16 किलोमीटर मुख्य पाइपलाइन और 400 किलोमीटर से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूशन लाइन बिछाते समय शहरवासियों को पर्याप्त पानी आपूर्ति का सपना दिखाया था, जो टूट गया। अधिकारियों, सफेदपोशों और ठेकेदारों की मिलीभगत से परियोजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। अभी भी महीने में एक-दो स्थानों में भ्रष्टाचार के फव्वारे फूटते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें