फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पांच दिन में भी नहीं जुड़ी पाइपलाइन, ढाई लाख लोग पानी के लिए परेशान, अधिशासी अभियंता ने कही ये बात

Thu, 09 Jan 2025 12:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जलकल विभाग ने तीन दिन में मरम्मत कर पानी की आपूर्ति शुरू करने का दावा किया था, पर पांचवें दिन बुधवार को भी मरम्मत नहीं हो पाई।
विज्ञापन
पाइपलाइन की मरम्मत करती टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जलकल विभाग पांच दिन में भी बर्रा सात में टूटी जलापूर्ति की मुख्य पाइपलाइन नहीं जोड़ पाया है। इससे दक्षिणी क्षेत्र की करीब ढाई लाख आबादी को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कुछ मोहल्लों में पानी के टैंकर भेजे गए, पर वे भी नाकाफी साबित हुए।

विज्ञापन

जलकल विभाग ने चार जनवरी की शाम को गुजैनी वाटर वर्क्स बंद कर बर्रा सात में तीन जगह टूटी मुख्य पाइपलाइन की मरम्मत शुरू कराई थी। तब से गुजैनी, दबौली, बर्रा, रतनलालनगर, निरालानगर, उस्मानपुर, गोशाला आदि मोहल्लों के करीब ढाई लाख लोग पानी किल्लत का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन

30 फीट गहराई में टूटी है पाइपलाइन
जलकल विभाग ने तीन दिन में मरम्मत कर पानी की आपूर्ति शुरू करने का दावा किया था, पर पांचवें दिन बुधवार को भी मरम्मत नहीं हो पाई। जलकल विभाग जोन पांच के अधिशासी अभियंता आरके यादव ने बताया कि 30 फीट गहराई में पाइपलाइन टूटी है। मरम्मत चल रही है। कोशिश की जा रही है कि गुरुवार की शाम तक कार्य पूरा हो जाए, ताकि रात तक पानी घरों तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें