फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शुक्लागंज से कानपुर के बीच जल्द तैयार होगा पीपे वाला पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शुक्लागंज से कानपुर के बीच पीपे वाले पुल का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी ने टेंडर जारी कर दिए हैं। इस पुल के बनने से दोनों जिलों के लाखों लोगों को वैकल्पिक रास्ता मिलेगा।
विज्ञापन

शुक्लागंज के पुराने गंगापुल पर यातायात बंद हो चुका है। इस वजह से नए गंगा पुल ही यातायात का दबाव है। पुल पर कानपुर से शुक्लागंज व उन्नाव की ओर आने व जाने वाले वाहनों के चलते दिन भर में कई बार जाम लगता है। सुबह और शाम के वक्त तो घंटों लोग जाम में फंस जाते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए अस्थायी रूप से गंगा पर 550 मीटर का पीपे वाला पुल बनाया जाना है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ओर से एक करोड़ सात लाख रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। फरवरी के दूसरे सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद काम शुरू होगा। अधिशासी अभियंता अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि निर्माण में 120 पीपों का इस्तेमाल किया जाना है। पीपों को प्रयागराज से मंगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि टेंडर जारी किए गए हैं। मई तक पुल निर्माण की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें