फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंटू सेंगर हत्याकांड: हिस्ट्रीशीटर पप्पू स्मार्ट के सील घर का ताला तोड़कर चोरी, पुलिस ने की छानबीन

Sat, 24 Oct 2020 10:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिंटू सेंगर हत्याकांड के आरोपी और हिस्ट्रीशीटर पप्पू स्मार्ट के जाजमऊ स्थित सील मकान का ताला तोड़कर चोरी की गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। करीब दो साल पहले कोर्ट के आदेश पर पप्पू के मकान को सील किया गया था।
विज्ञापन


जाजमऊ टीले की जमीन कब्जा करने के मामले में पप्पू की हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की। साल 2018 में पप्पू के मकान को सील किया गया था।

पड़ोसियों द्वारा घर का ताला टूटा होने की सूचना पर शनिवार को चकेरी इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव फोर्स के साथ पहुंचे और घर के अंदर छानबीन की। कुछ माह पूर्व पप्पू को पिंटू सेंगर हत्याकांड में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


चकेरी इंस्पेक्टर ने बताया कि घर में सभी कमरों के ताले टूटे मिले हैं। साथ ही सामान भी बिखरा था। पप्पू के परिजनों को बुलाकर घर दिखाया गया। फिलहाल अभी चोरी का आंकलन नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें