फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pintu Sengar Murder Case: मास्टरमाइंड पप्पू स्मार्ट पर लगा रासुका, हाईकोर्ट से मिल चुकी थी जमानत

Fri, 21 Apr 2023 11:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पिंटू सेंगर हत्याकांड के मास्टरमाइंड पप्पू स्मार्ट पर रासुका लगा दी गई है। हालांकि पप्पू स्मार्ट को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी थी। अन्य केस में रिमांड के कारण जेल से नहीं निकल सका था।
विज्ञापन
एनएसए के कागजात तामील कराने जाते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड में मुख्य आरोपित पप्पू स्मार्ट के पर गुरुवार रात रासुका लगा दी गई। इंस्पेक्टर चकेरी देर रात जेल पहुंचे जहां आरोपित पर नोटिस तामील कराया गया। पप्पू स्मार्ट बसपा नेता की हत्या के मामले में जेल में बंद है।

विज्ञापन

उसके ऊपर अन्य कई अपराधिक मामले दर्ज है। चकेरी में 20 जून 2020 को बसपा नेता पिंटू सेंगर को गोलियों से भून दिया गया था। पप्पू स्मार्ट इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड था। पुलिस ने वारदात का खुलासा कर पप्पू स्मार्ट, सऊद अख्तर, महफूज अख्तर समेत 14 आरोपियों को जेल भेजा था।
इनमें पप्पू स्मार्ट के भाई तौसीफ उर्फ काकू की जेल में मौत हो चुकी है। कई आरोपी जमानत पर बाहर हैं। पप्पू स्मार्ट को इसी मामले में कुछ समय पूर्व हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी मगर अन्य अपराधिक मामलों में रिमांड लेने के कारण वह जेल से बाहर नहीं आ पाया। इधर डीएम ने उस पर रासुका लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात दस बजे जेल पहुंचे इंस्पेक्टर चकेरी
गुरुवार रात लगभग साढ़े 10 बजे इंस्पेक्टर चकेरी रत्नेश सिंह फोर्स के साथ रासुका का नोटिस तामील कराने के लिए जेल पहुंचे। पप्पू स्मार्ट को हाई सिक्योरिटी बैरक से दफ्तर लाया गया। इंस्पेक्टर ने उसे रासुका के बारे में जानकारी दी और नोटिस थमा दिया। उसके हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान ले लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें