हादसे में 22 लोग घायल
इससे ट्रैक्टर और ट्रॉली के ज्वाइंट पर बैठा किसान बेचेलाल का बेटा नीरज (21), कैलाश चंद्र की पत्नी व बच्चों की दादी रामवती (52), अलीपुर रामहार निवासी बबली, पप्पी, सोनू, अंकित, माया, अजय, रामआसरे, रिंकी, टिंकी, साधना, शिवानी, मोहिनी, गीता, रीमा, सीमा, मंजू समेत 22 लोग घायल हो गए।
दो की हालत गंभीर, कानपुर रेफर
लोगों की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और एंबुलेंस को खबर दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी लाया गया। यहां ईएमओ डॉ. बृजेश कुमार ने सभी का इलाज किया। नीरज और रामवती की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने दोनों को कानपुर नगर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।
तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई
अन्य घायलों को इलाज के बाद सीएचसी से घर भेज दिया गया। हादसे की खबर पाकर सीओ आशा पाल सिंह व थाना प्रभारी रामगोविंद मिश्र दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और हादसे की वजह जानी। थानेदार का कहना है कि घायलों की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
सड़क का गड्ढा बना हादसे की वजह
घायलों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राॅली भूरा के ससुराल की है। गुरुवार को भूरा का साढ़ू जय सिंह ट्रैक्टर चला रहा था। घायलों ने पुलिस को बताया कि जय सिंह तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चला रहा था। इस दौरान सड़क पर अचानक गड्ढा आने से ट्राॅली का पहिया उसमें चला गया। इससे ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई।
कानपुर के हादसे से भी नहीं लिया सबक
कानपुर के साढ थाना क्षेत्र में छह माह पहले मुंडन कराने गए लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खंती में पलटने से 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद शासन की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवारी बैठाने वालों पर सख्ती करने व उनसे 10 हजार रुपये जुर्माना वसूल करने का आदेश जारी किया था। कुछ दिन तक तो जिले में ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चला पर बाद में यह फुस्स हो गया।