बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में पिंटू सेंगर हत्याकांड में सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि शूटर लाल रंग की पल्सर और काले रंग की रेसिंग बाइक केटीएम पर सवार थे। पुलिस अब केटीएम बाइक के जरिये शूटरों तक पहुंचने की कोशिश में है।
पुलिस ने शहर की काले रंग की केटीएम बाइकों का ब्यौरा जुटाया है। वैसी करीब 50 बाइकों के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस एक-एक बाइक के मालिकों के बारे में जानकारी कर रही है। हत्यारोपी वकील अरिदमन सिंह के करीबी सिपाही पुत्र के दोस्तों के पास भी ठीक वैसी ही बाइक है।
पुलिस इस एंगल पर बारीकी से पड़ताल कर रही है। काले रंग की केटीएम बाइक पर नंबर नहीं पड़ा था। बाइक नई थी। इसलिए हाल फिलहाल में जो इस तरह की बाइकें खरीदी गई हैं, उन पर पुलिस की अधिक नजर है। उन्नाव पुलिस से भी ऐसी बाइकों का ब्योरा मांगा है।