पूर्व बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
पिंटू सेंगर हत्याकांड की पूरक चार्जशीट में भी पुलिस ने खेल कर दिया। मुख्य आरोपियों समेत चार के मोबाइल नंबरों की सीडीआर शामिल नहीं की है। इसलिए पुलिस की मंशा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी वीरेंद्र पाल और मनोज गुप्ता को पूरक चार्जशीट में आरोपी बनाया है।
दो नामजद वकीलों का नाम बाहर कर चुकी है। मगर एडीजी के आदेश पर केस की दोबारा जांच चल रही है। वहीं जो पूरक चार्जशीट पुलिस ने दाखिल की है, उसमें वीरेंद्र, मनोज व अन्य दोनों वकीलों के मोबाइल नंबर की सीडीआर नहीं है। सीडीआर के जरिये पता चल जाता कि आरोपी किस-किस के संपर्क में थे। सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी पप्पू स्मार्ट समेत अन्य कइयों से आरोपियों की बातचीत हुई है।
दस साल से फरार है राशिद कालिया
हत्याकांड में दो आरोपी राशिद कालिया और बबलू सुलतानपुरी फरार हैं। दोनों पर इनाम घोषित है। राशिद कालिया शार्प शूटर है। उस पर एक दर्जन से अधिक हत्याओं के केस हैं। महोबा निवासी राशिद झांसी में हुई एक हत्या के मामले में दस साल से फरार है। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि दोनों की तलाश में टीमें लगी हैं।