फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी में पहली बार दो नमाजें एक साथ पढ़ेंगे हज यात्री 

Sun, 11 Sep 2016 02:43 AM IST
डिजिटल/अमर उजाला,कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : google
विज्ञापन
सऊदी अरब के मिना शहर से हज का पहला दिन शनिवार से शुरू हो गया। यहां पर हज यात्रियों ने अपने कैंपों में दिन भर और रात भर इबादतें कीं। पहला अरकान (हज की रस्म) रविवार को होगा। मिना से आठ किलोमीटर दूर अराफात के मैदान में हज यात्री पहुंचेंगे।
विज्ञापन

  शहर के हज यात्रियों को उनके रिश्तेदारों ने फोन कर रविवार को होने वाली साढ़े चार घंटे की विशेष दुआ में उन्हें भी याद रखने के लिए कहा और खैरियत ली। शनिवार को दिन भर कुरान की तिलावत, नमाजें और तज्बीह पढ़ी गईं। रात में इबादत के बाद रविवार सुबह हज यात्री अराफात के मैदान में इबादत के लिए पहुंचेंगे।   यही वह जगह है जहां जिंदगी में पहली बार मुसलमान एक साथ जोहर और असर की नमाज पढ़ेंगे। इसके बाद आसमान की तरफ मुंह कर और हाथ उठाकर साढ़े चार घंटे तक लगातार अल्लाहताला से दुआ करेंगे। यही वह मैदान है, जहां हजरत आदम की दुआ कुबूल हुई थी। 
विज्ञापन

  इसके बाद सूर्यास्त के समय मगरिब से इशा की नमाज के वक्त तक अराफात से मुजदल्फा का तीन किलोमीटर का सफर तय करेंगे। मगरिब की नमाज होने के बावजूद वहां नमाज न पढ़कर मुजदल्फा में मगरिब और इशा की नमाज एक साथ अदा करेंगे। सोमवार को शैतान को कंकरी मारने की रस्म होगी। राज्य हज समिति के प्रशिक्षक हाजी शारिक अल्वी ने बताया कि शहर के हज के अहम पांच दिन शनिवार से शुरू हो गए। शहर के हज यात्रियों के परिजनों ने फोन कर दुआ की दरख्वास्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें