फोटो 19::: नाले में फंसी धान से लदी पिकअप। संवाद
भरथना। मंडी में धान लेकर आ रही पिकअप शनिवार देर शाम सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने में नाले में फंस गई। पहिया फंसने से पिकअप निकल नहीं सकी और बिधूना व ऊसराहार रोड पर मंडी में धान लेकर आने वाले वाहनों की दो किलोमीटर लंबी कतार लग गई। ऐसे में किसानों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर रात तक वाहन जाम में फंसे रहे।
शनिवार देर शाम धान के बोरे लादकर मंडी आ रही पिकअप जैसे ही मंडी से पहले मोड़ पर पहुंची तभी उसके सामने अचानक ट्रैक्टर आ गया। ट्रैक्टर को बचाने में पिकअप का पिछला पहिया नाले में चला गया। पिकअप के फंसने से इस जगह पर जाम की स्थिति बन गई। कुछ ही देर में दोनों ओर धान लेकर आए वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
काफी कोशिश के बाद भी पिकअप नहीं निकली तो उस पर लदे धान के बोरों को उतारा गया, तब कहीं जाकर वह निकली। इसके चलते लगभग छह घंटे तक ऊसराहार रोड व बिधूना रोड पर लगभग दो किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद एक- एक कर वाहनों को निकलवाया। इस दौरान धान बेचने के लिए मंडी आने वाले किसानों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
फोटो 19::: नाले में फंसी धान से लदी पिकअप। संवाद