घायल साबिर और भूरा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। सिकंदरा थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि खड़े कंटेनर में पीछे से पिकअप टकरा गई थी। चालक के दूसरी तरफ का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने से उधर बैठे मजदूर कायम की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है।