कानपुर। चौबेपुर के बिकरू में हुए जघन्य हत्याकांड के बाद से तमाम अधिकारी और राजनेता विकास दुबे के साथ अपनी फोटो को सोशल मीडिया से और एलबम से हटाकर डिलीट करने में जुटे हैं। जब से पुलिस विकास दुबे के संपर्क में और उससे किसी भी तरह का संबंध रखने वालों पर शिकंजा कसने लगी है, उससे जुड़े राजनेता अपने को पाक साफ बताने के लिए 15 से 20 साल पुरानी विकास दुबे के साथ की फोटो भी या तो जला दे रहे है। ऐसी सूचनाएं कई जगहों से आई है। यदि किसी की फ़ोटो सोशल मीडिया में वायरल हो चुकी है तो ऐसे लोग जादू कैसे किसी भी तरह के कोई रिश्ता नहीं होने की बातें कर पूरे मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं। पिछले दिनों कई राजनेताओं के साथ विकास दुबे की फोटो चर्चा में रही है।