फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फूलबाग लाइब्रेरी होगी डिजिटल…संवारा जाएगा भैरोघाट, सिद्धनाथ कॉरिडोर-2 होगा विकास, पढ़े पूरी डिटेल

Fri, 06 Dec 2024 04:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: फूलबाग गांधी भवन में ई या डिजिटल लाइब्रेरी के लिए 8.20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। प्रशासनिक श्रेणी में कार्यालय भवन उप श्रेणी के तहत साकेतनगर डंप में जोन-3 के जोनल कार्यालय एवं सह कार्य स्थान निर्माण के लिए 16.26 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
फूलबाग स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई करती छात्राएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में फूलबाग स्थित पार्षद लाइब्रेरी डिजिटल होगी। नगर निगम भैरोघाट, नेहरूनगर चौराहे का सुंदरीकरण समेत पांच विकास कार्य कराएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नगर निगम को 24.94 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

शहरों में विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना (सीएम- वीएनवाई) शुरू की गई है। नगर विकास विभाग में योजना के तहत बीती 20 नवंबर को हुई बैठक में कानपुर नगर निगम के तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी। साथ ही नगर निगम को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया गया था।

ई या डिजिटल लाइब्रेरी के लिए 8.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
इस योजना के तहत सामाजिक श्रेणी के नेहरूनगर चौराहे का 48.50 लाख रुपये से सुंदरीकरण कराया जाएगा। सामाजिक श्रेणी में ही डिजिटल पुस्तकालय उप श्रेणी के तहत फूलबाग गांधी भवन में ई या डिजिटल लाइब्रेरी के लिए 8.20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। प्रशासनिक श्रेणी में कार्यालय भवन उप श्रेणी के तहत साकेतनगर डंप में जोन-3 के जोनल कार्यालय एवं सह कार्य स्थान निर्माण के लिए 16.26 करोड़ स्वीकृत किए गए।

शेष कार्यों के लिए तैयार हो रही है डीपीआर
इस प्रकार 24.94 करोड़ के प्रस्ताव स्वीकृत हुए हैं। ये कार्य छह महीने में कराए जाने हैं। इनके अलावा सीएम- वीएनवाई के तहत भैरोघाट श्मशान घाट के सुंदरीकरण व सिद्धनाथ कॉरिडोर-2 के तहत जाजमऊ में सिद्धनाथ मंदिर के आसपास सुंदरीकरण के शेष कार्यों के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

समिति जल्द ही लगाएगी मुहर
नगर निगम अभियंत्रण विभाग के अनुसार इन कार्यों के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। इसे शासनादेश में दिए गए निर्देशों के अनुसार अवस्थापना विकास निधि और केंद्रीय वित्त आयोग की संस्तुतियों के अंतर्गत तैयार किया गया है। महापौर प्रमिला पांडेय की अध्यक्षता में गठित समिति इस पर जल्द ही मुहर लगाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें