‘बैन्डिट क्वीक’ फूलन देवी के पति उमेद सिंह ने बसपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उमेद ने मायावती को फूलन देवी से बिल्कुल अलग बताया। कहा कि बसपा में सभी धर्म और जातियों के लिए एक जैसा बर्ताव नहीं होता है।
बसपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा
फूलन देवी के पति उम्मेद सिंह कांग्रेस ज्वाइन करते हुए
बीहड़ से संसद तक का सफर करने वाली दस्यु सुंदरी फूलन देवी के पति उमेद सिंह ने चुनावी संगम में गोता लगाने के लिए फिर से छलांग लगा दी है। हालांकि उम्मेद चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। मंगलवार को उम्मेद सिंह ने बसपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उमेदद ने दिल्ली में कहा मैं बसपा में इसलिए गया था कि दबे-शोषित लोगों के लिए जिस तरह फूलन लड़ती थीं वैसा ही मैं मायावती के लिए भी समझता था लेकिन बसपा में जाने पर साफ हुआ कि सभी धर्म और जातियों के लिए वहां एक जैसा बर्ताव नहीं है।
फूलन की हत्या के बाद खुद को राजनीति से जोड़ लिया
फूलन और उम्मेद की पुरानी फोटो
बताते चलें कि उमेद सिंह अब दिल्ली में रहते हैं। उन्होंने पिछला चुनाव मायावती की पार्टी बीएसपी से लड़ा था। उमेद का कहना है कि उनकी कांग्रेस में घर वापसी हुई है।फूलन देवी की हत्या के बाद उमेद ने भी खुद को राजनीति से जोड़ लिया। कांग्रेस ने 2004 में उन्हें बस्ती संसदीय सीट से टिकट दिया लेकिन करीब तीन लाख वोट पाकर भी वे संसद नहीं पहुंच सके। 2007 में कांग्रेस ने अकबरपुर से टिकट दिया उमेद फिर हारे। 2009 में उम्मेद ने सुरक्षित सीट शाहजहांपुर से फिर चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली। 2014 का लोकसभा चुनाव उमेद ने शाहजहांपुर से ही लड़ा, लेकिन बसपा के झंडे के साथ। करीब 9 साल बाद उमेद ने एक बार फिर कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया है।