छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में पहली बार हो रही पीएचडी प्रवेश परीक्षा के आवेदन में छात्रों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो दिनों से वेबसाइट फेल हो गई है। इससे छात्र ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
छात्रों का कहना है कि वेबसाइट पर मौजूद हेल्पलाइन नंबर पर भी उन्हें कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा है। बता दें कि इसके लिए आठ जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 11 फरवरी तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 18 फरवरी से प्रवेश मिलेगा और 26 फरवरी को प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा का परिणाम चार मार्च को घोषित कर दिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों पर छात्रों ने इसकी शिकायत विवि के रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह से की है। अभ्यर्थियों बोले कि आवेदन फार्म भरने में ही इतनी दिक्कत हो रही है, फिर ऑनलाइन फीस जमा करने में परेशानी आना निश्चित है।