फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसजेएमयू की परीक्षाओं के साथ पीएचडी प्रवेश परीक्षा भी 26 को, छात्र परेशान

Wed, 30 Jan 2019 12:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं 26 फरवरी से शुरू हो रही हैं। वहीं, पीएचडी प्रवेश परीक्षा भी इसी दिन है। दो बड़ी परीक्षाएं एक साथ कैसे संभव होगी, इसे लेकर छात्र परेशान हैं। हालांकि, इसे लेकर विवि प्रशासन में भी चर्चा का दौर तेज हो गया है।
विज्ञापन


छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय पहली बार पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराने जा रहा है। परीक्षा के लिए 11 फरवरी तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की तिथि 26 फरवरी है। परीक्षा के लिए अभी केंद्र निश्चित नहीं किए गए हैं। आवेदन की संख्या के आधार पर परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

इसी बीच सोमवार को हुई प्रवेश समिति की बैठक में 26 फरवरी से स्नातक-परास्नातक की वार्षिक परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है। यह परीक्षा सभी महाविद्यालयों में संपन्न होगी। ऐसे में पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराना मुश्किल होगा। कई अभ्यर्थियों ने इसको लेकर विवि प्रशासन से सवाल पूछने भी शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


पीएचडी का परिणाम चार मार्च को प्रस्तावित है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल यादव ने बताया कि दोनों परीक्षा की तिथि एक होने से परेशानी हो सकती है। इसको लेकर विचार किया जा रहा है। सब कुछ सही रहा तो पीएचडी की प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव कर उसे रविवार या छुट्टी के दिन कराने की योजना बनाई जाएगी। परीक्षा की तिथि में परिवर्तन के बाद रिजल्ट घोषित करने की तिथि में भी बदलाव संभव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें