कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) व संबद्ध महाविद्यालयों के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पीएचडी में कुल 52 विषयों की 880 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। 48 विषयों में नेट की मेरिट से प्रवेश मिलेगा। चार विषयों मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी (एमएलटी), फिजियोथेरेपी, फार्मेसी और कृषि विषयों में प्रवेश परीक्षा होगी। पीएचडी में 231 सीटें कैंपस में और 649 सीटें महाविद्यालय में हैं।
राज्यपाल ने वर्किंग प्रोफेशनल्स और शिक्षकों को उच्च शिक्षा एवं शोध से जोड़ने पर विशेष बल दिया था। इसके बाद कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अगुवाई में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया को अधिक रिसर्च-ओरिएंटेड, फ्लेक्सिबल, टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड और इंडस्ट्री-एकेडमिया बनाया गया है। विवि की डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट डॉ. नमिता तिवारी ने बताया कि विवि ने पहली बार पार्ट-टाइम पीएचडी प्रवेश को प्रोत्साहित करते हुए 10 फीसदी सीटें वर्किंग प्रोफेशनल्स और इंडस्ट्री स्पांसर्ड अभ्यर्थियों के लिए रिजर्व की गई है।
इन अभ्यर्थियों के लिए कोर्सवर्क को हाइब्रिड मोड में संचालित करने का प्रस्ताव है। परीक्षा और मूल्यांकन ऑफलाइन मोड में होगा। पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं का समाधान व्यास एआई असिस्टेंट करेगा जिसे विवि की रिसर्च वेबसाइट के साथ जोड़ा गया है। यह एआई आधारित डिजिटल सहायक अभ्यर्थियों को प्रवेश, योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्सवर्क, पीएचडी ऑर्डिनेंस समेत सभी जानकारी देगा।
विवि के शिक्षक व अकादमिक कर्मी कर सकेंगे पार्टटाइम पीएचडी
विवि प्रशासन ने नई पहल की है। इसके तहत कैंपस के शिक्षक व अकादमिक कर्मियों के लिए विशेष कैंपस फैकल्टी पार्ट-टाइम पीएचडी स्कीम प्रस्तावित की गई है। इसके तहत चयन रिसर्च प्रपोजल, एकेडमिक क्रेडेंशियल व साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
इन सीटों पर मिलेगा पीएचडी में प्रवेश
पाठ्यक्रम
विवि कैंपस महाविद्यालय
बिजनेस मैनेजमेंट
9
3
केमिकल इंजीनियरिंग
12
केमिस्ट्री
12
22
कॉमर्स
3
12
कंप्यूटर साइंस
6
ड्राइंग एंड पेंटिंग
1
12
एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स
2
बाॅयोकेमिस्ट्री
1
बाॅयोटेक्नोलॉजी
10
बॉटनी
37
इकोनॉमिक्स
4
19
टीचर एजुकेशन
6
62
अंग्रेजी
20
20
जियोग्राफी
3
25
हिन्दी
2
75
इतिहास
22
गृहविज्ञान
24
गणित
12
26
फिलास्पी
2
4
फिजिकल एजुकेशन
7
21
फिजिक्स
14
36
राजनीति विज्ञान
39
साइकोलॉजी
22
सोशियोलॉजी
4
22
जुलोजी
1
43