कानपुर के बर्रा-तीन में शनिवार देर शाम एक फार्मासिस्ट की घर में संदिग्ध हालात में सीने में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह में खुदकुशी की बात सामने आ रही है। पुलिस जांच कर रही है। कुशीनगर निवासी नीरज पांडेय (30) तात्याटोपे नगर में अपने निजी मकान में रहता था और कबीर अस्पताल में फार्मासिस्ट था।
नीरज के पिता डॉ. हीरालाल पांडेय कुशीनगर में रहते हैं। छह महीने पहले विवाद के बाद उसकी पत्नी खुशबू मायके में रह रही है। तीन दिन पहले नीरज ने बर्रा-तीन में रामस्वरूप के घर पर कमरा किराये पर लिया। बर्रा इंस्पेक्टर कैलाश दुबे ने बताया कि शाम करीब सात बजे रामस्वरूप को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। रामस्वरूप उसके कमरे में पहुंचे तो देखा कि नीरज लहूलुहान पड़ा है।