फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एक घंटा देरी से रूरा स्टेशन पहुंची फफूंद मेमू

Sun, 21 Dec 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। कोहरे की धुंध ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। शनिवार को अप-डाउन के पैसेंजर ट्रेनें घंटाें देरी से रूरा स्टेशन पर पहुंची। फफूंद से कानपुर जाने वाली पहली मेमू एक घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। वहीं शेड्यूल के मुताबिक आगरा से लखनऊ जाने वाले इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रही। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

दिल्ली हावड़े रेल रूट पर ट्रेनाें की लेट लतीफी के कारण दैनिक यात्रियों के साथ लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्री ट्रेनों के इंतजार में सुबह के समय ठिठुरते नजर आए। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह आगरा से लखनऊ जाने वाली व शाम को लखनऊ से आगरा जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द हो गई। वहीं, सुबह सात बजे फफूंद से कानपुर जाने वाली मेमू ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से सुबह आठ बजे रूरा स्टेशन पहुंची।
वहीं, सुबह नौ बजे फफूंद से कानपुर जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से दो घंटा देरी से 11 बजे आई। दिन में 11 बजे टूंडला से कानपुर जाने वाली मेमू एक घंटा 16 मिनट की देरी से 12:16 बजे आई। दिल्ली से कानपुर जाने वाली मुरी एक्सप्रेस 1:13 बजे से तीन घंटा देरी से 4:13 बजे आई। इसी तरह कानपुर से इटावा जाने वाली ट्रेन सुबह आठ बजे से दो घंटा देरी से 10 बजे के करीब आई। दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस 8:20 बजे से करीब 2:40 मिनट की देरी से 11 बजे पहुंची। वहीं, दोपहर में 2 बजे के करीब कानपुर से दिल्ली जाने वाली मुरी एक्सप्रेस आधा घंटा की देरी से 2:30 बजे आई।
विज्ञापन

कानपुर से टूंडला जाने वाली मेमू दोपहर के 3 बजे के स्थान पर पचास मिनट की देरी से 3:50 बजे आई। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कोहरे के कारण ट्रेनों की स्पीड कम हुई है। इस कारण लंबी दूरी की ट्रेने लेट हो जाती है। इंटरसिटी एक्सप्रेस शेड्यूल के हिसाब से शनिवार व रविवार दो दिन रद्द रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें