हरदोई में एक घर में घुसे युवक को चारपाई पर लिटाकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। रविवार शाम इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। जांच को पहुंचे एसपी को घटनास्थल पर चारपाई जली मिली। मामले में पुलिस ने युवती सहित पांच लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। भदैचा निवासी मोनू (22) पुत्र मिथलेश सांडी के एक कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। शनिवार आधी रात मोनू की मां रामबेटी (56) को हार्टअटैक पड़ गया। परिजन रामबेटी को लेकर जिला अस्पताल गए। रात 1 बजकर 10 मिनट पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर बता उसे लखनऊ रेफर कर दिया।