फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर चालक को डीजल चोरी करते पकड़ा

विज्ञापन
petrol - फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर झांसी हाईवे किनारे पिपरी गांव के पास टैंकर से डीजल निकाल रहे चालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कानपुर- झांसी इाईवे किनारे पिपरी गांव के पास एक कच्चे रास्ते में शनिवार को टैंकर खड़ा करके डीजल निकले जाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही कोतवाल रामबहादुर पाल पुलिस बल के साथ पहुंचे। डीजल भरा हुआ टैंकर से डीजल निकालते सीतापुर के दुल्लन पुरवा निवासी ड्राइवर रामप्रताप को गिरफ्तार किया। जानकारी मिलते ही एसडीएम दीपाली भार्गव पहुंचीं। जिन्होेंने कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक सुमालिका को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस गिरफ्त में ड्राइवर ने बताया कि डीजल 60 रुपये और पेट्रोल 65 रुपये लीटर खरीद जाता है। भोगनीपुर क्षेत्र में यहां के अलावा एक स्थान और है जहां इस समय डीजल पेट्रोल की खरीद और बिक्री बंद है। वह जालौन कदौरा टैंकर लेकर जा रहा था। कोतवाल ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। टैंकर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर भरा हुआ टैंकर कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें