फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो इसलिए यूपी चुनाव के लिए इत्र नगरी बेताब

Sun, 29 Jan 2017 05:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- 1993 में छिबरामऊ विधानसभा में ही हुआ 60.07 फीसदी मतदान  
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी की 'इत्र नगरी' कहलाने वाला कन्नौज जिले की तीनों विधानसभा इस बार मतदान का रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में जुटी है। 1952 से लेकर 2012 तक के विधानसभा चुनाव में कभी ऐसा मौका नहीं आया जब इन तीनों विधानसभाओं में मतदान प्रतिशत 60 फीसदी का आंकड़ा छू पाया हो। छिबरामऊ विधानसभा एकमात्र विधानसभा रही है जहां 1993 में 60.07 फीसदी मतदान हुआ।  
विज्ञापन


कन्नौज जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर 47 हजार 184 नए मतदाता बनाए गए हैं। इधर, जिला प्रशासन भी मतदाताओं की संख्या बढ़ने से खुश नजर आ रहा है। वहीं, मतदाता जागरूकता अभियान के माध्यम से तीनों विधानसभाओं में मतदान का प्रतिशत 60 फीसदी तक पहुंचाने की तैयारी में है। जिले में मतदाताओं के प्रतिशत पर नजर डालें तो जिले की छिबरामऊ विधानसभा में 4 लाख 20 हजार 961 मतदाता हैं। इनमें 17 हजार 689 युवा मतदाता हैं। 

इसी प्रकार तिर्वा विधानसभा में 3 लाख 46 हजार 374 मतदाता हैं। यहां पर नौ हजार एक सौ 13 नए मतदाता शामिल हैं। वहीं, कन्नौज विधानसभा में 3 लाख 85 हजार 145 मतदाता हैं। यहां पर 9 हजार 749 नए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला प्रशासन को मतदाता जागरूकता अभियान की सफलता को लेकर भरोसा है। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो कन्नौज व तिर्वा विधानसभा में किसी भी विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत 60 फीसदी तक नहीं गया है। वहीं, छिबरामऊ विधानसभा से 1993 में मतदान का प्रतिशत 60.07 फीसदी रहा था। जिला प्रशासन इस बार अपनी तीनों विधानसभाओं को फर्स्ट डिवीजन पास कराने को बेताब नजर आ रहा है।
विज्ञापन

 
विधानसभा- कन्नौज
साल            मतदान प्रतिशत
2012         58.29 
2002            55.78
1993            58.63
-------------------------------------
विधान सभा-  छिबरामऊ
साल            मतदान प्रतिशत
2002            59.99
1993            60.07
1967            59.79
----------------------------------
विधानसभा- तिर्वा (उर्मदा)
साल            मतदान प्रतिशत
2012            57.9
2002            58.3
1993            59.08
1989            57.01
1985            58.58
-नोट- इन विधानसभाओं में हुआ 55 फीसदी से अधिक मतदान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें