फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के प्रति जनता का बढ़ा विश्वास स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव में हुआ तय : नरेश उत्तम

Thu, 29 Oct 2026 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। समाजवादी पार्टी के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। यह स्नातक व शिक्षक एमएलसी के चुनाव में तय हो गया। पार्टी ने मजबूती से प्रतिभाग किया गया है। ये बातें बुधवार को समाजवादी पार्टी के फतेहपुर सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल झांसी एमएलसी चुनाव से लौटते समय पुखरायां स्थित सपा कार्यालय में कहीं। यहां जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बब्लू राजा के आवास पर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा समाजवादी पार्टी के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। पार्टी ने स्नातक, शिक्षक एमएलसी चुनावों में मजबूती के साथ भाग लिया और कई सीटों पर जीत दर्ज की है। कहा कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनेगी। ऐसा एमएलसी के परिणामों से तय हो गया है। सभी कार्यकर्ताओं को निरंतर जनता के बीच जुड़कर कार्य करते रहना है।
पीडीए के नायक अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी किसानों, नौजवानों, व्यापारियों व समाज के सभी वर्गों के हितों के साथ प्रदेश के विकास के लिए संघर्ष कर रही है। यहां कुलदीप संखवार, बच्चा सिंह, पार्षद अर्पित यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामबाबू कठेरिया, अजय यादव, वीर सिंह गुड्डू, शिशुपाल यादव, जयवीर सिंह, राजू यादव, गौरव सिंह, आकाश सचान, बलवंत सचान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें