चकेरी थानाक्षेत्र के सनिगवां में सोमवार रात घोड़े ने तीन लोगों को काटकर घायल कर दिया था। इधर, घोड़े को दौड़ाते लोगों का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सनिगवां के डबल स्टोरी कॉलोनी में सोमवार रात घोड़े ने महिला अफसाना बेगम, रहमत अली और बाबूलाल कनौजिया को काटकर घायल कर दिया था।
इसके बाद लोगों ने घोड़े को लाठी डंडे लेकर दौड़ाया था। घोड़े को एक निर्माणधीन मकान में बंद कर दिया था। इसके बाद उसको पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं, वायरल वीडियो में पुलिस भी मौजूद दिख रही है। लेकिन पुलिस किसी भी युवक को रोकने का प्रयास नहीं कर रही है। थाना प्रभारी विजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि की वायरल वीडियो संज्ञान में नहीं है। वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।