मंदिर के नाम पर पार्क में कब्जा
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के नाम पर कब्जा करने वाले सार्वजनिक जगहों पर अपना अतिक्रमण बढ़ा रहे हैं। इससे पब्लिक को तमाम परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। कानपुर के बर्रा 5 स्थित बाबा महाकलेसश्वर समिति के कुछ लोगो द्वारा ठेकेदार की मिलीभगत से पार्क के 20 साल पुराने प्रवेश द्वार को जबरजस्ती बंद कर दिया है। इससे बच्चे पार्क में अब खेलने तक नहीं जा पाते हैं।
पार्क के आसपास रहने वाले विनय कुमार, जितेंद्र सिंह, सेमचंद्र साहू, गौरी शंकर आजाद, दिलीप शुक्ला, अजीत सचान, अनीता देवी, चु्न्नी लाल, अनीता देवी, नरेंद्र कुमार शर्मा, बृजेश कुमार आदि ने नगर निगम के अधिकारियों से बर्रा पांच में बने इस पार्क को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। पब्लिक का कहना है कि मंदिर के नाम पर कब्जा अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्क में बंद किये गए सारे गेट जल्द से जल्द खोले जाएं। कोई भी जबरदस्ती सार्वजनिक जगह पर कब्जा नहीं कर सकता है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन होगा।