फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तारों को ऊंचा किए जाने को लेकर लोगों ने किया विरोध, मांग पूरी

Fri, 05 Dec 2025 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर कस्बा में स्थित पेट्रोल पंप के बाहर झूल रहे एलटी लाइन के तारों में ट्रक फंसने से चार पोल टूट गए थे। पोल की चपेट में आने से दो छात्र भी घायल हो गए थे। गुरुवार को पोल लगाने पहुंचे विद्युत निगम कर्मियों का पेट्रोल पंप संचालक व लोगों ने ऊंचे पोल लगाने जाने की मांग कर काम नहीं करने दिया। अवर अभियंता से तार ऊंचे किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

गजनेर रायपुर रोड के किनारे स्तिथ पेट्रोल पंप के सामने से एलटी लाइन के तार निकले है। बुधवार को पंप से डीजल भरवाकर रोड पर चढ़ रहे ट्रक में तार फंसने से चार पोल टूट गए थे। पोल की चपेट में आने से दो छात्र घायल हो गए थे। गुरुवार को विद्युत निगम के कर्मचारी पोल लगाने के लिए मौके पर पहुंचे। तभी पंप संचालक अनिल द्विवेदी, ब्रजेश सचान, जसवंत कुशवाहा सहित करीब 50 लोगों ने सीमेंटेड पोल लगाए जाने से तार नीचे रहने से दोबारा हादसा होने की आशंका जाहिर की। साथ ही लोहे के ऊंचे पोल लगाने की मांग शुरू कर दी।
कुछ लोगों ने हंगामा भी किया। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर लोगों को समझाया। इसके पर भी लोग नहीं माने। अवर अभियंता मयंक सिंह के पोल के ऊपर एंगल लगाकर तारों में कसाव करवाने का आश्वासन देने के बाद लोग शांत हुए। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस बल मौके पर भेजा गया था। अवर अभियंता के पंप के सामने ज्यादा ऊंचाई के लिए पोल में एंगल लगाकर तार कसवाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हो हुए। इसके बाद पोल लगाने का काम करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें