फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भारी बारिश के बाद मकान ढहने से कई लोग घायल, पुल के नीचे पानी भरने से एक की मौत

Fri, 27 Sep 2019 03:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भारी बारिश के बाद ढह गया मकान और पुल के नीचे भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में बाबूपुरवा क्षेत्र अंतर्गत आमीन गर्ल इंटर कॉलेज के पास रात भर हुई बारिश से मकान ढह गया। वहीं थाना बेकनगंज अंतर्गत रूपम टाकीज के पीछे देर रात हुई बारिश के बाद एक मकान गिरा गया।
विज्ञापन


जिसमें कई लोग घायल हाे गए। मकान का मलबा ढह जाने से दो जानवरो की दबकर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रईस नामक व्यक्ति के पड़ोस में पड़ा जर्जर मकान जो कि पुरानी किरायेदारी के चलते विवादो में फंसा था वह गिर गया।

पुराने जर्जर मकान के साथ रईस नामक व्यक्ति का भी मकान गिर गया जिसमें लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची बेकनगंज पुलिस ने पीड़ितों को कार्यवाही का आश्वासन दिया है। वहीं जूही पुल पर साइकिल सवार यशोदा नगर निवासी राजकुमार तिवारी की पानी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें