फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह उठे, योग में जुटे

Mon, 22 Jun 2015 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करने के लिए शहरी जोश से लबरेज नजर आए। क्या बच्चे, क्या बूढ़े सभी में योग शिविर का हिस्सा बनने का उत्साह था। लोग हाथों में चटाई और पानी की बोतल लेकर सवेरे-सवेरे पार्कों की ओर कूच कर गए थे। शहर की विभिन्न पार्कों, स्कूलों और कॉलेजों में आयोजित शिविर में लोगों को योग कराया गया। ‘आप सीधे बैठ जाएं ...आंखों को बंद करके गहरी सांस लें... सांस लेने और बाहर करने की प्रक्रिया दो से तीन बार दोहराएं ...। कुछ ऐसे ही शब्दों के साथ योग करने के टिप्स दिए गए। इस दौरान शहरियों को योग के अलग-अलग आसनों के बारे में भी बताया गया। वहीं, संडे को देर तक सोने का प्रोग्राम कैंसल करके युवा भी बड़ी संख्या में योग स्थल पहुंचे। शहर के प्रमुख पार्कों ही नहीं या गली मोहल्ले और सोसाइटी के पार्कों में भी योग का क्रेज रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें