फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर को बाल श्रम मुक्त करने की तैयारी

Mon, 22 Jun 2015 01:52 AM IST
अमित अवस्थी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रम विभाग ने कानपुर को बालश्रम मुक्त करने की तैयारी की है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शहर के अवधपुरी, लखनपुर, पत्रकारपुरम क्षेत्र को बालश्रम मुक्त करने का काम शुरू किया गया है। इन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर घरों में बच्चों से काम कराया जा रहा है। बच्चों से काम न कराने और उन्हें स्कूल जाने के लिए प्रेरित करने के लिए विभाग क्षेत्रीय लोगों से सहयोग भी ले रहा है। इसके लिए कई टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन


2011 की जनगणना के अनुसार शहर में करीब 47 हजार बाल श्रमिक हैं। इसके अलावा शहर के औद्योगिक क्षेत्र, होटल, ढाबा, घरों में बच्चों (14 वर्ष से कम आयु) से भी काम लिया जा रहा है। श्रम विभाग के बाल श्रम समन्वयक रिजवान अली ने बताया कि शहर को बालश्रम मुक्त करने की तैयारी शुरू की गई है। तीन क्षेत्रों को चिह्नित करके बालश्रम रोकने पर काम किया जा रहा है। सभी क्षेत्र पांच किलोमीटर के दायरे में हैं।

इन क्षेत्रों में पॉश, रिहायशी के अलावा कई बस्तियां भी हैं। इन बस्तियों में रहने वाले बच्चे खासकर बालिकाएं घरों में चौका बर्तन करती हैं। बालक भी साफ-सफाई के काम में लगे हुए हैं। अब इन बच्चों से काम न कराया जाए, इस कोशिश में श्रम विभाग लगा है। स्थानीय निवासियों की मदद से बालश्रम रोकने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। जल्द ही सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि श्रम से मुक्ति पाने वाले बच्चों का दखिला परिषदीय विद्यालयों में कराया जाएगा। बच्चों के माता-पिता को भी समझाया जाएगा। उन्हें बताया कि बच्चों से काम लेने की बजाए उनकी पढ़ाई-लिखाई पर फोकस करें। जब इस क्षेत्र के बाल श्रमिक स्कूलों में रजिस्टर्ड हो जाएंगे, तब  बाल श्रम नही करेंगे। उन्होंने कहा कि जो  टीमें बनी हैं, वह घर-घर जाकर लोगों को बालश्रम न कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें